फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पूर्व कर्मचारी ने दी आईएएस प्रदीप कासनी के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत

पूर्व कर्मचारी ने दी आईएएस प्रदीप कासनी के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत

Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कर्मचारी ने दी आईएएस प्रदीप कासनी के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा खादी ग्रामोधोग के कार्यकारी अधिकारी और वरिष्ठ आईएएस प्रदीप कासनी के खिलाफ खादी बोर्ड के पूर्व कर्मचारी नरेश कादियान ने बेरी थाने में प्रताड़ित करने की शिकायत दी है। वहीं, नरेश कादियान ने केंद्र सरकार से कासनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की परमिशन भी मांगी है।
पीड़ित ने शिकायत में कहा कि वह 1984 से लेकर 2014 तक खादी बोर्ड का कर्मचारी रहा है। इस दौरान उसे एक प्रमोशन भी मिला है। लेकिन उसने सस्पेंशन से परेशान होकर 2014 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। जिसके बाद अब वरिष्ठ आईएएस प्रदीप कासनी द्वारा उसकी नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए नोटिस भेजकर प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि उसकी नियुक्ति नियमों के अनुसार व खादी बोर्ड के द्वारा की गई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रदीप कासनी उसकी नौकरी के दौरान भी उसे प्रताड़ित करता था। नियमों के बावजूद उसका सस्पेंशन अलाउंस भी कासनी ने अपने कार्यकाल में नहीं बढ़ाया था। उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त को भी कर रखी है। कादियान ने इसके अलावा सीएम विंडो पर उसके द्वारा की गई शिकायत को मिसहैंडलिंग करने की भी एक शिकायत आईएएस प्रदीप कासनी के खिलाफ दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed