{"_id":"5c99302ebdec2213e648f1f4","slug":"191553543214-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को सात साल की जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झज्जर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि चौहान की अदालत ने सोमवार को नाबालिग से दुराचार करने के मामले में एक दोषी को सात साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। वहीं जुर्माना जमा न करवाने पर आरोपी को पांच माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भी काटनी होगी। महिला थाने में दर्ज मामले के अनुसार दिसंबर 2015 में सुबाना गांव निवासी मोनू ने जिले के एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। इसमें पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि चौहान की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने आरोपी मोनू को दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा व 20 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भादस की धारा 354डी, 384 व 506 का मामला दर्ज किया था। अदालत के फैसले के अनुसार दोषी मोनू द्वारा जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे पांच माह की सजा अलग से भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।