फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर एक की मौत, एक घायल

पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर एक की मौत, एक घायल

Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर एक की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। गुरुग्राम रोड पर एक बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई घटना स्थल का जायजा लेकर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार विकास पुत्र राजकुमार निवासी कबीर नगर वार्ड-11 चरखी दादरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 21 मार्च को वह अपनी मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल दादरी के कलोई गांव के लिए चला था। उसकेे साथ उसका पड़ोसी भरत पुत्र धर्म सिंह निवासी वार्ड 11, चरखी दादरी भी था। जब वे झज्जर से आगे गुरुग्राम रोड पुल से करीब आधा किलोमीटर आगे चले थे तो पीछे से एक पिकअप डाला गाड़ी ने टक्कर मारी। टक्कर लगते ही वे मोटरसाइकिल सहित रोड के साथ गड्ढों में जा गिरे। जिससे उसके सिर व हाथ पर चोट लगी और भरत को सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों को घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने भरत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में सदर थाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल विकास के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed