{"_id":"5c82c53cbdec2214114a2443","slug":"191552074044-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर व्यक्ति से छीनी स्कार्पियो गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर व्यक्ति से छीनी स्कार्पियो गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी निवासी एक व्यक्ति को खुले में शौच करना भारी पड़ गया। शौच करने के बाद जब वह अपनी गाड़ी के पास आया तो तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसके हाथ बांधकर मोबाइल व गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद व्यक्ति को खेत में छोड़ दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, गांव मांडोठी निवासी योगेंद्र ठेकेदार है। वीरवार को किसी काम के सिलसिले में बहादुरगढ़ गया हुआ था। शाम को वह वापस गांव की ओर चल दिया। करीब छह बजे जब गांव में खेतों के नजदीक पहुंचा तो शौच के लिए रुक गया। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। शौच के बाद जब गाड़ी के नजदीक आया तो तीन युवकों ने उसे घेर लिया। दो ने पकड़ लिया और एक ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी। युवकों ने छीना झपटी कर उससे मोबाइल व स्कार्पियो गाड़ी की चाबी छीन ली। फिर एक युवक गाड़ी स्टार्ट कर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा और दो अन्य उसे खेतों की तरफ ले जाने लगे। इसी दौरान गांव का एक शख्स वहां से बाइक लेकर गुजर रहा था। उसकी नजर पड़ी तो उसने योगेंद्र को आवाज लगाई। उक्त शख्स को देखकर तीनों बदमाश गाड़ी लेकर भाग गए। इसके बाद उक्त शख्स ने योगेंद्र के हाथ खोले। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में घेराबंदी की और रातभर सर्च अभियान चलाया। लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके।
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझा ली जाएगी।
श्रीकृष्ण, इंचार्ज, मांडोठी चौकी।