{"_id":"5c004e1cbdec2241b5203343","slug":"191543523868-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायर कर दहशत फैलाने का आरोप, गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवाई फायर कर दहशत फैलाने का आरोप, गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई फायर कर दहशत फैलाने का आरोप, गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार
झज्जर। रईया गांव में बुधवार की रात को शराब के नशेे गाली गलौच देने के विवाद की रंजिश को लेकर एक मकान पर हवाई फायर करने के आरोपियों को गिर तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण व पीड़ित एसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसपी से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस ने रईया गांव निवासी अरुण व लोकेश के अलावा एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलने पर रात के समय मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। वीरवार को काफी संख्या में ग्रामीण सरपंच प्रदीप के नेतृत्व में एसपी से मिले और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। हवाई फायर करने का आरोप गांव के ही तीन युवकों लोकश, अरुण व अन्य पर लगाया गया है। ग्रामीणों के साथ आए सरपंच ने बताया कि युवकों ने गांव की गली में अमित पुत्र ऋषि के मकान पर जाकर हवाई फायर किये है। जब ग्रामीण एकत्रित हुए तो आरोपी भाग खड़े हुए।
वर्जन
ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी ने भी उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासनदिया है। इस संबंध में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- सुखबीर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।