{"_id":"5ad503234f1c1ba67f8b4f8c","slug":"191523909411-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन की चपेट में आने से मौसेरे भाईयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंबाइन की चपेट में आने से मौसेरे भाईयों की मौत
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
कुलाना-हेलीमंडी मार्ग पर लुहारी गांव में गलत दिशा में आ रही कंबाइन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
झज्जर थाना में दर्ज मामले के अनुसार गांव लुहारी निवासी अमरपाल (29) व अजीत उर्फ जयंती बाइक पर सवार होकर किसी कार्य हेलीमंडी जा रहे थे। गांव में ही हेलीमंडी की तरफ से गलत दिशा में आ रही कंबाइन ने आकर उनको सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुलाना पुलिस चौकी को मामले की सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर में पहुंचाया। जहां पर शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस को मामले की शिकायत प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार के द्वारा दी गई, जिसके आधार पर झज्जर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
तीन बहनों का इकलौता भाई था अमरपाल
लुहारी गांव निवासी अमरपाल तीन बहनों का इकलौता भाई था। अमरपाल को एक बेटा व एक बेटी है। वहीं अमरपाल हरियाणा पुलिस का सिपाही था, जो कि वर्तमान में रेवाड़ी के सेशन जज के गनमैन के तौर पर सेवारत था। मृतक अजीत उर्फ जयंती उसका मौसेरा भाई थी। अजीत भी पहले आर्मी में था लेकिन कुछ समय पूर्व ही नौकरी छोड़ कर आ गया था।
विज्ञापन
वर्जन
झज्जर थाना एसएचओ सोमबीर ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है।