फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जहांगीरपुर के पास साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दीवार तोड़कर तेज गति से ट्रक घुसा अंदर, छात्रा गंभीर

जहांगीरपुर के पास साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दीवार तोड़कर तेज गति से ट्रक घुसा अंदर, छात्रा गंभीर

Wed, 04 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरपुर के पास साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दीवार तोड़कर तेज गति से ट्रक घुसा अंदर, छात्रा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
जहांगीरपुर गांव के नजदीक स्थित श्रीसाईं बाबा कॉलेज की दीवार तोड़कर एक ट्रक अंदर घुस गया। इससे कॉलेज की दीवार गिर गई। दीवार के साथ बैठी छात्रा मलबे के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक को भी काफी गंभीर चोटें आई है। दीवार के साथ खड़ी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की दर्जन भर मोटरसाइकिल भी दीवार के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
झज्जर रोड पर जहांगीरपुर गांव के नजदीक स्थित श्रीसाईं बाबा कॉलेज में मंगलवार की दोपहर एक ट्रक दीवार तोड़ता हुआ घुस गया। दुर्घटना में जहां ट्रक चालक गंभीर हो गया। वहीं, कॉलेज की छात्रा भी इसका शिकार हो गई। दुर्घटना में ट्रक पेड़ों को तोड़ते हुए कॉलेज के मेन गेट और दीवार से टकरा गया। इससे दीवार कॉलेज प्रांगण में गिर गई। प्रांगण में सोनिया नाम की एक छात्रा दीवार के नीचे दब गई। घटना के दौरान जोरदार आवाज हुई। यह सुनकर कॉलेज के विद्यार्थी व प्राध्यापक कॉलेज के बाहर आ गए। उन्होंने बाहर आने पर देखा तो सोनिया दीवार के नीचे दबी हुई थी और जोर से चिल्ला रही थी। छात्रों ने पहले तो सोनिया को बाहर निकाला और झज्जर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया।
विज्ञापन


केबिन काटकर निकाला ट्रक चालक बाहर
इस हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक को केबिन काटकर बाहर निकाला गया। चालक को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की सहायता ली गई। चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से झज्जर के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जिस तरह से ट्रक पेड़ों को तोड़ते हुए कॉलेज के अंदर घुसा है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक की गति काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेशर से भरा था ट्रक
हादसे की सूचना मिलते ही बादली चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की गई। ट्रक क्रेशर से भरा हुआ था। हादसे में गनीमत यह रही कि जिस समय दुर्घटना हुई उस समय दीवार के साथ केवल एक छात्रा थी और कोई भी कर्मचारी या प्राध्यापक गेट के पास नहीं था। अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed