फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला सेल के बाहर भिड़े दो पक्ष, चार गिरफ्तार

महिला सेल के बाहर भिड़े दो पक्ष, चार गिरफ्तार

Fri, 30 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
महिला सेल के बाहर भिड़े दो पक्ष, चार  गिरफ्तार
महिला सेल के बाहर भिड़े दो पक्ष, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पारिवारिक झगड़े का निपटान करने महिला सेल पहुंचे दो पक्ष बाहर ही आपस में भिड़ गए। इस संबंध में दोनों पक्षों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक महिला सहित दोनों पक्षों के छह लोगां पर मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि जल्द बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुधवार को हांसी के गांव उमरा निवासी और बाढड़ा के नांधा निवासी दो पक्षों में पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार को महिला सेल ने दोनों पक्षों को बुलाया था। इसी दौरान इन दोनों पक्षों में महिला सेल के बाहर ही हाथापाई हो गई और पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इस संबंध में पुलिस ने एक पक्ष की महिला मुन्नी देवी की शिकायत पर कार्रवाई कर उमरा निवासी सुभाष, नरेंद्र व विरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तीनों आरोपियों में से सुभाष और नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने दूसरे पक्ष से उमरा निवासी सुभाष की शिकायत पर नांधा निवासी रमेश, उमेद व महिला मुन्नी देवी पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी रमेश और उमेद को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मारपीट की घटना महिला सेल के बाहर हुई और सिटी थाना पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed