फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कार चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, चार वर्षीय बच्ची की मौत

कार चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, चार वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 13 May 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कार चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, चार वर्षीय बच्ची की मौत
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 मोड़ पर रविवार की शाम सांखोल गांव की ओर से आ रही एक होंडा सिटी कार के चालक ने लापरवाही बरतते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे अपने मां-बाप के साथ स्कूटी पर सवार चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां-बाप घायल हो गए। सूचना के बाद भी समय पर पुलिस के न पहुंचने से गुस्साए लोगों ने दिल्ली-रोहतक रोड को जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगोें को समझाकर जाम खुलवाया। दरअसल, रविवार की शाम करीब सात बजे नूना माजरा निवासी राकेश अपनी पत्नी वर्षा और चार वर्षीय बेटी के साथ सेक्टर-6 के रोड से बहादुरगढ़ शहर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-6 मोड़ के पास पहुंचा तो सांखोल गांव की ओर से आ रही एक होंडा सिटी कार के चालक ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद वे सड़क पर गिर गए और इसमें चार वर्षीय बेटी काव्या को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई। राहगीरों द्वारा उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में लाया गया। मगर चिकित्सकों ने काव्या को मृत घोषित कर दिया। नूना माजरा गांव से दंपती अपनी बच्ची के साथ गमले लेने के लिए शहर पहुंचे थे। घटना के दौरान लोगों के बीच चर्चा रही कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ है वह नागरिक अस्पताल के नजदीक स्थित एक होटल संचालक की थी। भीड़ द्वारा जाम लगाने के बाद दोनों सड़कों पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
राहगीरों की ओर से दुर्घटना की सूचना कई बार फोन पर दी गई, लेकिन पुलिस कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहे। इसके चलते पुलिस घटना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे पहले जमा भीड़ ने रोहतक और दिल्ली मार्गों पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची तो जाम खोला गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed