{"_id":"5af342e04f1c1b65098b8bcf","slug":"181525891808-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी को लगाई 2 लाख की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी को लगाई 2 लाख की चपत
Updated Thu, 10 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
सेंट्रल बैंक में रुपये जमा कराने आए रिटायर्ड पुलिसकर्मी को मदद के बहाने एक शख्स ने दो लाख रुपये की चपत लगा दी। यह वारदात कुछ इस तरह हुई की बैंक कर्मी भी कुछ समझ नहीं पाए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। उधर, शिकायत मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह वारदात 7 मई की सुबह करीब 10 बजे की है। दरअसल, गुजरात पुलिस से रिटायर्ड मुखत्यार सिंह (70) गांव माजरी में रहता है। जमीन की खरीदारी संबंध में उसने गत 26 अप्रैल को बैंक से रुपये निकलवाए थे। किन्हीं कारणों से जमीनी सौदा नहीं हुआ तो 7 मई को वह दो रुपये जमा कराने के लिए बहादुरगढ़ में रेलवे रोड स्थित सेंट्रल बैंक में आ गया। जब वह फार्म भर रहा था तो इसी दौरान एक युवक उनके पास आया। उक्त युवक ने मुख्तयार को मदद का आश्वासन दिया। बकौल मुखत्यार, उक्त युवक ने कहा कि वह बैंक का कर्मचारी है। फार्म भरकर रुपये जमा कराने में मदद कर दूंगा। फार्म भरने के बाद जब वह और उक्त युवक कैश काउंटर पर गए। कैशियर ने नोट मशीन में गिनने शुरू किए। फार्म देखने के बाद कहा कि यह गलत भरा हुआ है, इसमें खाता नंबर सही नहीं है। दोबारा फार्म भरकर लाओ।
मुखत्यार ने कहा कि वह समझा की उक्त युवक बैंक का कर्मी है। इसलिए रुपये उसके पास छोड़कर फार्म लेने चला गया। फार्म लेकर वापस आया तो वो युवक वहां से गायब था। इसके बाद बैंक कर्मियों से बात की तो पता चला कि ऐसा कोई युवक उनके यहां कार्यरत नहीं है। तब उसे ठगी का आभास हुआ। फिर उसने पुलिस को शिकायत दी। मुखत्यार का कहना है कि उक्त वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। रिटायर्ड पुलिस कर्मी को चपत लगाने वाला यह युवक बेहद ही शातिर था। वारदात को अंजाम देने से पहले मुखत्यार सिंह के साथ-साथ रहा। बैंक कर्मियों को भी लगा कि वह उक्त बुजुर्ग के साथ आया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी की फुटेज ले ली गई है। जल्द से जल्द उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।