फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्कूल की साइंस लैब में तेजाब गिरने से छात्र झुलसा, रेफर

स्कूल की साइंस लैब में तेजाब गिरने से छात्र झुलसा, रेफर

Sun, 29 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की साइंस लैब में तेजाब गिरने से छात्र झुलसा, रेफर
स्कूल की साइंस लैब में तेजाब गिरने से छात्र झुलसा, रेफर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कलियाणा राजकीय स्कूल की साइंस लैब में शनिवार को संदिग्ध हालात में तेजाब गिरने से एक छात्र झुलस गया। उसे दादरी सिविल अस्पताल से भिवानी रेफर किया गया है। फिलहाल घायल के पुलिस बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। मामले की सूचना झोझूकलां चौकी पुलिस के पास पहुंच चुकी है। वहीं, स्कूल प्राचार्य का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कलियाणा स्थित राजकीय स्कूल में नौंवी कक्षा के चार-पांच छात्र शनिवार को स्कूल की साइंस लैब में दाखिल हुए थे। स्कूल प्राचार्य सतबीर सिंह ने बताया कि स्कूल की साइंस और कंप्यूटर लैब साथ-साथ हैं। वहां मौजूद कंप्यूटर लैब इंचार्ज संदीप की उन पर नजर पड़ी तो उन्हें लैब से जाने के लिए कहा। प्राचार्य ने बताया कि जब वो बच्चे जाने लगे तो संदिग्ध हालातों में तेजाब की बोतल गिरने से छात्र बबीत पर तेजाब की कुछ बूंदे गिर गई और परिजनों को मामले की जानकारी देकर छात्र को घर भेजा गया। इसके तुरंत बाद परिजन उसे लेकर दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान स्कूल प्राचार्य व अन्य स्टाफ सदस्य भी सिविल अस्पताल पहुंचे। छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भिवानी रेफर कर दिया। वहीं, प्राचार्य ने बताया कि साइंस लैब इंचार्ज के पत की तबीयत खराब होने के चलते वह शनिवार को जल्दी घर चली गई थी। उन्होंने बताया कि यह हादसा इत्तफाकिया है लेकिन इसके बावजूद वो मामले की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि पता लगाया जाएगा कि घटना के समय नौंवी कक्षा में किस शिक्षक की ड्यूटी थी। उन्होंने कहा कि अगर मामले में किसी की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन::
पुलिस के पास मामले की सूचना सिविल अस्पताल से आई है। चौकी से पुलिस कर्मी को घायल के बयान लेने भेजा जाएगा। बयान दर्ज करने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र डबास, झोझूकलां चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed