{"_id":"5abd33754f1c1bda618b46d3","slug":"181522348917-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, चालक गिरफ्तार
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दिल्ली बाईपास के समीप गांव रावलधी निवासी साइकिल सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में साइकिल सवार गंभीर घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने घायल के भाई के बयान पर आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रावलधी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसका भाई रघबीर बुधवार को अपनी साइकिल लेकर किसी काम से दिल्ली बाईपास की तरफ गया था। इसी दौरान एक ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। घटना में उसके भाई रघवीर सिंह को चोटें आईं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में बागपत जिले के बामडोली निवासी आरोपी चालक पवन को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई तूफान सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।