फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ईसाई धर्म प्रचारकों को पीटा, कॉलर पकड़कर बाजार में घुमाया

ईसाई धर्म प्रचारकों को पीटा, कॉलर पकड़कर बाजार में घुमाया

Thu, 15 Mar 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
ईसाई धर्म प्रचारकों को पीटा, कॉलर पकड़कर बाजार में घुमाया
ईसाई धर्म प्रचारकों को पीटा, कॉलर पकड़कर बाजार में घुमाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए उत्साहित करने और हिंदुओं के देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करने के विरोध में दो ईसाई धर्म प्रचारकों की कुछ लोगों ने धुनाई कर दी। उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। स्थानीय युवाओं ने दोनों का कॉलर पकड़कर बाजार में घुमाया और सिटी थाने लाकर पुलिस के हवाले किया। युवाओं ने पुलिस को लिखित में शिकायत भी सौंपी। कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों का थाने में समझौता हो गया और युवाओं ने अपनी शिकायत वापस ले ली। एक धर्म प्रचारक को हल्की चोटें भी आई हैं। इनकी पहचान केरल के अलपी जिला निवासी अनिश और चंडीगढ़ निवासी अनमोल भूषण के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलते ही विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य थाने पहुंचे।
पुलिस को दी शिकायत में गौरव, विक्की, नवीन, सन्नी व सुधीर ने बताया कि बुधवार दोपहर उन्हें ईसाई धर्म-प्रचारकों ने धर्म परिवर्तन का प्रलोभन दिया। गौरव ने शिकायत में बताया कि कुछ लोग शहर में घूमकर लोगों को प्रलोभन देकर बरगला रहे थे। हिंदू धर्म की देवी-देवताओं का अपमान कर ईसाई धर्म को बढ़ावा दे रहे थे। जब उसने इन लोग से इसका कारण पूछा तो वो कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। वहीं, एक जिम में बैठे युवा विक्की, नवीन व सन्नी ने भी शिकायत में बताया कि धर्म बदलने के लिए इन लोगों ने उनको पैसों का लालच दिया। जिम में अन्य युवाओं को भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसकी शिकायत में युवा सुधीर स्वामी को इन लोगों ने शादी कराने और नौकरी लगाने का प्रलोभन देने के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों और धर्म प्रचार सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। एक पक्ष ने अपनी शिकायत वापस ले ली। शिकायतकर्ता गौरव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करने और भविष्य में शहर में ईसाई धर्म का प्रचार न करने की बात पर सहमति बन गई। इसके बाद शिकायत वापिस ले ली।
विज्ञापन


अशोभनीय टिप्पणी और हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ के भी शामिल थे आरोप
पुलिस को सौंपी शिकायत में धर्म प्रचारकों पर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना था कि इसके बाद लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उनका तीसरा साथी वहां से भागने में कामयाब हो गया। पकड़े दोनों लोगों ने बताया कि वो आठ लोग दादरी शहर आए थे और अलग-अलग टीमें बनाकर धर्म प्रसार-प्रचार कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए केवल किताबें बांटने की बात कही है। युवाओं का कहना है कि इन्होंने अपना पता भी गलत बताया था लेकिन बाद में इनकी आईडी जांचने के बाद हकीकत पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
पुलिस ने उक्त लोगों के पास से बरामद प्रचार सामग्री की जांच कर ली है। इसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं था। शिकायत देने के बाद दोनों पक्षों ने लिखित में आवेदन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि गलतफहमी में शिकायत दे दी गई थी और अब उनके एक-दूसरे के प्रति मतभेद दूर हो गए हैं। - सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed