{"_id":"5a8dd4474f1c1bb3208ba996","slug":"181519244359-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल टाउन में बंद मकान से मिली एक और युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माडल टाउन में बंद मकान से मिली एक और युवती
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
माडल टाउन स्थित बंद मकान में मंगलवार देर शाम एक युवती मिलने के कुछ घंटों बाद वहां पर एक और युवती बंधक मिली। मकान में दो बंधक युवतियों के मिलने से उक्त कॉलोनी एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आसाम और बिहार से लाई गई दोनों युवतियों की हालत बेहद खराब थी। वीरवार को इनके बयान होंगे। उधर, आरोपी महिला फरार है। पुलिस ने फरार महिला के खिलाफ युवतियों को घर में बंधक बनाने की धारा के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, माडल टाउन की गली नंबर-3 स्थित एक घर में से पड़ोसियों को मंगलवार की देर शाम को एक महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मामले को संदिग्ध मानकर लोगों ने वार्ड पार्षद के पति सुरेंद्र चुघ को सूचित किया। तब सुरेंद्र अपने कुछ साथियों के संग वहां पहुंचा तो मकान के गेट पर ताला लगा था और भीतर युवती बंद थी। सूचना मिलते ही शहर थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला। रात करीब 10 बजे पुलिस उक्त युवती को थाने ले गई। इसके बाद महिला पुलिस ने उक्त युवती से पूछताछ की। बताते हैं कि यह मकान ऊषा नाम की महिला ने किराये पर ले रखा है। जोकि यहां मैरिज ब्यूरो चलाती है। इस महिला पर युवतियों को बंधक बनाने का आरोप है। फिलहाल वह फरार है।
एक और युवती बंधक मिली
रात करीब 11 बजे एक तरफ जहां पुलिस थाने में उक्त युवती से पूछताछ के प्रयास कर रही थी। वहीं, दूसरी टीम आरोपी महिला की तलाश के लिए उक्त मकान में फिर से पहुंची। वहां पुलिस को कमरे में एक और युवती मिली। पुलिस उसे भी थाने ले आई। बंद मकान में मिली युवती असम निवासी है। जबकि दूसरी युवती बिहार की है। इन्हें यहां कब और किन हालातों में लाया गया, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। दरअसल, ये दोनों हिंदी नहीं बोल पा रही। जबकि पुलिस इन दोनों की भाषा नहीं समझ पा रही।
विज्ञापन
एक युवती गर्भवती
जांच अधिकारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों जिस हालत में मिली, उससे लगता है कि ये काफी समय से भूखी-प्यासी रही होंगी। दोनों युवतियों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, एक युवती गर्भवती है। ये दोनों युवतियां शादीशुदा हैं या नहीं और इन्हें किन कारणों से यहां लाया गया इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वीरवार को दोनों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद इन्हें नारी निकेतन में भेजा जाएगा। इनके परिजनों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी महिला फिलहाल फरार है।