{"_id":"5a6f77574f1c1bd34b8b5bb3","slug":"181517254487-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्टी गेट पर तीन युवकों ने किया हवाई फायर 23-43-10","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्टी गेट पर तीन युवकों ने किया हवाई फायर 23-43-10
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
भट्टी गेट क्षेत्र में सोमवार रात करीब नौ बजे तीन युवकों ने हवाई फायर कर दिए। फायरिंग के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश तब तक वहां से फरार हो चुके थे।
भट्टी गेट क्षेत्र में तीन युवकों के द्वारा फायरिंग किए जाने से दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तीन युवकों ने लगातार कई फायर किए और उसके बाद हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए।
फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोलियों के खोल बरामद किए। पुलिस ने केवल दो फायर होने की पुष्टि की है। सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुुमार ने बताया कि भट्टी गेट क्षेत्र में तीन युवकों के द्वारा दो फायर किए गए। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उनका प्रयास है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।