फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   युवक ने किया सुसाइड, पत्नी व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

युवक ने किया सुसाइड, पत्नी व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 21 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
युवक ने किया सुसाइड, पत्नी व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भटेड़ा गांव निवासी युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के बयान पर झज्जर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में भटेड़ा निवासी मृतक के पिता मनोज ने बताया है कि उसके बेटे सोनू (22) की शादी रहणिया मोहल्ला झज्जर निवासी पूजा के साथ हुई थी। पूजा रक्षाबंधन पर अपने भाई के साथ मायके गई थी। इस दौरान जब उसका बेटा सोनू अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया तो उसे वहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, पूजा के पिता जोखू ने उसके बेटे सोनू पर दबाव देने के लिए महिला थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद सोनू ने दबाव में आकर 18 सितंबर को सल्फास की गोलियां खा ली। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल फरुखनगर ले गए। वहां उपचार के बाद सोनू को गुरुग्राम रेफर कर दिया। वहां से भी सोनू को सफदरगंज अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। इसी दौरान इलाज सोनू की मौत हो गई। जिस पर झज्जर थाना पुलिस ने मृतक सोनू के पिता मनोज की शिकायत पर मृतक की पत्नी पूजा व ससुर जोखू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मृतक के परिजनों ने पत्नी व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर मृतक की पत्नी पूजा व ससुर जोखू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
सुमित, एसएचओ थाना झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed