फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पंचायत ने की आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग

पंचायत ने की आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग

Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पंचायत ने की आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मांडौठी दलाल बारह की पंचायत ने आरक्षण आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए आंदोलनकारी युवाओं को शीघ्र रिहा करने और जाटों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की। पंचायत ने कहा है कि जाटों की मांग जल्द पूरी नहीं की तो अगला कदम उठाया जाएगा। इस सिलसिले में 15 जुलाई को गांव मांडौठी में झज्जर की जिले की सभी खाप पंचायतों की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को गांव मांडौठी में दलाल खाप-84 के प्रधान भूप सिंह दलाल की अध्यक्षता में दलाल बारह की पंचायत में आरक्षण संबंधी मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

पंचायत के बाद जारी किए प्रेस बयान में प्रधान भूप सिंह दलाल ने बताया कि पंचायत में जाट आरक्षण आंदोलनकारियों को अभी तक जेलों में बंद रखने और कुछ आंदोलनकारियों को सजा सुनाने पर चिंता व्यक्त की है। पंचायत में शामिल वक्ताओं ने कहा कि सरकार जाट आरक्षण के संबंध में ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। सरकार को जाट आरक्षण तुरंत लागू करना चाहिए। सरकार की नीतियों की वजह से समाज में असंतोष फैल रहा है। दलाल ने बताया कि आरक्षण से जुड़े मामलों को लेकर 15 जुलाई को गांव मांडौठी में रोहद-बादली रोड स्थित दादा सीताराम मंदिर में झज्जर जिले की सभी खापों की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा और आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed