फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   निजी अस्पताल का ओटी असिस्टेंट 18 लाख लेकर फरार

निजी अस्पताल का ओटी असिस्टेंट 18 लाख लेकर फरार

Tue, 27 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल का ओटी असिस्टेंट 18 लाख लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बराही रोड स्थित केयर एंड क्योर अस्पताल में सहयोगी एवं ओटी एसिस्टेंट के तौर पर काम करने वाले युवक संदीप के खिलाफ यहां के चिकित्सा निदेशक ने पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है उक्त सहयोगी विश्वासघात व धोखाधड़ी करते हुए 18 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। यही नहीं अब उसका न तो कोई अता-पता चल रहा है और न ही उसके फोन पर कोई संपर्क हो पा रहा है। जिससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. नीतिन अग्रवाल ने बताया कि हिसार मूल निवासी संदीप बिश्रोई जो कि लगभग एक साल से उसके साथ अस्पताल में पाटनर्शिप व ओटी एसिस्टेंट के तौर पर काम करता था। वह अस्पताल के ही फ्लैट में परिवार समेत रहता था। उन्होंने बताया कि गत 12 जून के आसपास वे बीमार हो गए तो उन्होंने 18 लाख रुपये मेडिकल स्टोर संचालक को देने के लिए उसे दिए हुए थे लेकिन न तो मेडिकल स्टोर संचालक को उक्त नकदी दी और न ही कुछ बताया बल्कि रात के समय ही वह यहां से सामान लेकर फरार भी हो गया। उधर इस मामले में थाना शहर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और उसके आधार पर जांच शुरू कर दी। साथ में जहां का वह मूल निवासी है वहां से भी उसके बारे में पता किया जा रहा है। उसके मोबाइल कॉल डिटेल को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed