फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टहलने निकले लोगों को कार ने मारी टक्कर, घायल

टहलने निकले लोगों को कार ने मारी टक्कर, घायल

Tue, 25 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
टहलने निकले लोगों को कार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक रोड को झज्जर रोड से जोड़ने वाली सेक्टर-6 की सड़क पर बीती रात खाना खाकर घर से टहलने निकले चार लोगों को एक गाड़ी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआईएमस रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात सेक्टर-6 रोड पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इनमें पिता, पुत्र व पुत्री के अलावा एक अन्य शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र निवासी सेेक्टर-2 ने बताया है कि बीती रात वे अपने पुत्र पार्थ व पुत्री सोमिया के साथ खाना खाकर घर से टहलने के लिए निकले थे कि पीछे से आ रहे एक कार चालक ने उन्हें व इंदिरा मार्केट निवासी विनोद को टक्कर मार दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों द्वारा नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया। कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed