{"_id":"5b4a4acc4f1c1b44748b4b66","slug":"171531595468-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। दुबलधन चौक पर एक बाइक सवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से उसे बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना
पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र देवेंद्र निवासी मागावास उम्र 22 साल ने पुलिस को दिए बयान मेें कहा कि वह एडीएस फैक्टरी में नौकरी करता है रविवार की रात को घर से फैक्टरी के लिए निकला था। जब वह अपनी बाइक पर दुबलधन चौक पर पहुंचा तो एक कार चालक ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों ने उसे बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया है।
घायल रोहित के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जसबीर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना, बेरी।