फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मारपीट व छीनाझपटी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

मारपीट व छीनाझपटी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
मारपीट व छीनाझपटी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना लाइनपार पुलिस ने मारपीट व छीनाझपटी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जसबीर निवासी धर्म विहार बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया था कि 28 जून को वह आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के एरिया में प्रवीण उर्फ पौनी निवासी परनाला के होटल पर बैठा था। किसी बात को लेकर उसका प्रवीण के साथ विवाद हो गया। जब वह होटल से उठकर चल पड़ा तो कुछ दूर चलने के बाद प्रवीण ने रास्ता रोककर उसके सिर पर बोतल से वार किया। सिर में चोट लगने से वह मौके पर गिर गया। प्रवीण ने उसकी जेब से रुपये भी निकाल लिए और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी । आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार में मामला दर्ज किया गया। लाइनपार पुलिस ने आरोपी को गांव परनाला से काबू किया गया। आरोपी प्रवीण से छीने गए रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed