{"_id":"5afde83b4f1c1bea408b6131","slug":"171526589499-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित होकर नाले में गिरी कार, एक की मौत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असंतुलित होकर नाले में गिरी कार, एक की मौत दो घायल
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, एक की मौत दो घायल
बहादुरगढ़।
गांव बराही के पास बुधवार रात असंतुलित होकर एक कार नाले में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अजय (25) निवासी बराही के तौर पर हुई है।
बिराही गांव का अजय गांव के संदीप और विकास के साथ बुधवार को अपने एक परिचित की दवा लेने के लिए बहादुरगढ़ गया था। रात को वे वापस लौट रहे थे। वे गांव के नजदीक पहुंचे ही थे कि उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार कई पलटियां खाकर सड़क के साथ लगते गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने तीनों को नाले से बाहर निकाला और बहादुरगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। सूचना मिलते ही लाइन पार थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और जांच शुरू की। वीरवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद अजय का शव परिजनों को सौंप दिया गया। अजय चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और बामनोली टोल पर काम करता था। उधर, घायल संदीप और विकास शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।