फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 01 May 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा।
बाढड़ा उपमंडल के गांव कारीदास में रविवार देर रात जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में कराया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर कोर्ट केस भी चल रहा था। वहीं, मृतक की पत्नी ने पुलिस पर इससे पहले हुए हमलों में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।
मृतक की पत्नी कारीदास निवासी अमर देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पड़ोस के एक परिवार के यहां रविवार रात मांगलिक कार्यक्रम में गई हुई थी। इस दौरान उसका पति कमल सिंह (60) घर पर अकेला था। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे जब वह घर पहुंची तो पांच-छह लोग उसके पति को डंडों से पीट रहे थे। उसे घर में आते देख आरोपी उसके पति कमल सिंह को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर में ही उसके पति की मौत हो गई। अमर देवी ने बताया कि गांव के जिन लोगों ने उसके पति की हत्या की हैं उनके साथ जमीन विवाद चल रहा है। महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी उन्होंने उसके बेटे नवीन का अपहरण कर उसके हिस्से की 22 कनाल जमीन जबरन अपने नाम करा ली थी। इस मामले को लेकर उनका कोर्ट केस चल रहा है। अमर देवी ने बताया कि उक्त परिवार ने दबंगई दिखाते हुए इससे पहले भी उसके पति व बेटे का पांव तोड़ा था । इसकी शिकायत उन्होंने बाढड़ा थाना पुलिस को भी दी थी। महिला का आरोप है कि इस शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों का हौसला बुलंद हो गया और कुछ दिन पहले उन्होंने करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल में भी आग लगा दी थी। महिला ने बताया कि उसके पति ने दम तोड़ने से पहले उसे हमलावरों के नाम भी बताए। महिला ने बताया कि उनकी फसल को आग के हवाले करने और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन गिरफ्तारी महज नौ की ही हुई। अमर देवी ने आरोपी लगाया कि एक पुलिस कर्मी की मिलीभगत के चलते आठ आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया गया। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक कमल सिंह की पत्नी अमर देवी ने बताया कि उक्त परिवार आए दिन उन्हें धमकियां देता रहा था। इससे पहले भी उसके बेटे नवीन पर हमला कर उन्होंने घायल कर दिया। महिला ने बताया कि इसके अलावा उसके पति पर भी उक्त लोगों ने पहले हमला कर उसका पैर तोड़ दिया था। इस संबंध में भी पुलिस को शिकायत दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक कमल सिंह ने अपने बेटे नवीन का अपहरण होने पर सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी कष्ट निवारण समिति की बैठक में न्याय की गुहार लगाई थी। इसके अलावा उसके बेटे नवीन ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था। पीएम को लिखे पत्र में नवीन ने बताया कि उसकी 21 कनाल 16 मरला जमीन की रजिस्टरी सात अक्तूबर 2016 को आरोपियों ने अपने नाम करवा ली थी। उन्होंने उसे एक डंपर, एक बोलेरो व सात लाख रुपये देने की हामीं भरी थी। बाद में वे मुकर गए और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
कंट्रोल रूम से हमें घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विकास ओल्हयाण, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed