फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   परीक्षा रद्द करवाने के लिए एग्जाम कंट्रोलर से मिली छात्राएं

परीक्षा रद्द करवाने के लिए एग्जाम कंट्रोलर से मिली छात्राएं

Sat, 28 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा रद्द करवाने के लिए एग्जाम कंट्रोलर से मिली छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बीडीएम स्कूल में परीक्षा के दौरान हुए हंगामे के बाद मामला बढ़ता ही जा रहा है। जिन 28 छात्राओं को वीरवार को यूएमसी बनाया गया था वे शुक्रवार को हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक पहुंची। जहां पर उन्होंने एग्जाम कंट्रोलर से मिलकर शिकायत सौंपी। शिकायत में छात्राओं ने 25 और 26 अप्रैल को हुई परीक्षा रद्द करवाने की मांग की। वहीं, भविष्य में परीक्षा के लिए केंद्र भी हेल्थ यूनिवर्सिटी में बनाए जाने की बात कही।
एग्जाम कंट्रोलर से मिलने पहुंची नर्सिंग छात्राओं शिवानी, मीना, ललिता, सुषमा, रितू, रेखा, संजू, अंजू व शीतल सहित अन्य छात्राओं ने बताया कि वे कासनी गांव के सनराइज नर्सिंग कॉलेज में एएनएम का कोर्स कर रही हैं। कोर्स के सेकेंड ईयर की परीक्षा के लिए हेल्थ यूनिवर्सिटी के द्वारा उनका केंद्र बीडीएम कालेज छुछकवास में बनाया गया है। 25 अप्रैल को उनका मिडवाईफरी का पेपर था।
विज्ञापन

इस पेपर में उन्हें आंसर सीट डेढ़ बजे दी गई तथा पौने चार बजे पेपर ले लिया गया। पेपर के दौरान बीडीएम कालेज की छात्राएं बुक रखकर नकल कर रही थी। इसकी वजह से वो डिस्टर्ब हो रही थी। जब उन्होंने इस पर सवाल उठाए तो वहां पर मौजूद स्टाफ ने कहा कि 15-15 हजार रुपये दे दो, तुम भी बुक रख लेना। जब वे अगले दिन 26 अप्रैल के पेपर के लिए सेंटर पर पहुंची तो उन्हें परेशान किया गया। जब विरोध किया तो वहां के स्टाफ ने उनकी सीट छीनकर फाड़ दी और उन्हें सेंटर से बाहर निकालकर मेन गेट बंद कर दिया। इसके बाद वे सीटीएम कार्यालय पहुंची तथा उन्हें शिकायत दी। सीटीएम अश्विनी कुमार ने उन्हें हेल्थ यूनिवर्सिटी प्रशासन से मिलने की बात कही तो वे रोहतक पहुंची हैं। एग्जाम कंट्रोलर ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed