फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शव लेने से पीछे हटे परिजन, पुलिस ने सुरक्षा दी तो मानें

शव लेने से पीछे हटे परिजन, पुलिस ने सुरक्षा दी तो मानें

Mon, 26 Mar 2018 12:59 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
शव लेने से पीछे हटे परिजन, पुलिस ने सुरक्षा दी तो मानें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव मांडोठी में झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने रविवार को शव लेने से इंकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि आरोपियों ने उनके बेटे को मार दिया, अब उन्हें भी धमकी दे रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और उन्हें पुलिस सुरक्षा न देने तक वे शव नहीं लेंगे। उधर, परिजनों के शव न लेने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई। काफी समझाने व सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाने के बाद परिजनों ने शव लिया तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
यह है मामला
वीरवार की शाम गांव मांडोठी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट, लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। झगड़े में नसीब, निकेश और पवन बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें निकेश की हालत बेहद खराब थी। दो दिन के संघर्ष के बाद शनिवार की शाम निकेश ने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों में से एक को छुट्टी मिल गई है, दूसरा अभी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

निकेश की मौत से परिजनों में रोष पनप गया। रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो करा दिया। मगर परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों व ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने कहा कि पहले तो आरोपियों ने उनके बेटे को मार दिया। इसके बावजूद अब भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तीन दिन में महज पुलिस अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। छह अभी फरार चल रहे हैं। उनके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। लगभग एक घंटे तक परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के आश्वासन व सुरक्षा के बंदोबस्त करने पर परिजन पीछे हटे। करीब एक बजे परिजन शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार, छह फरार
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में अमित, सुनील, अनिल, पवन, अंकित, कृष्ण, कृष्णा, कमलेश व वीरपाल आदि पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। कृष्णा, कमलेश व वीरपाल को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि छह अन्य फरार हैं।

घायलों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
मांडोठी चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि गांव में परिजन व अस्पताल में घायल की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

----फोटो 2 : शव लेने से इंकार करने के बाद नागरिक अस्पताल परिसर में बैठे मृतक के परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed