फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिना जिग-जैग तकनीक के भट्ठा चलाने के आरोप में मालिक पर केस दर्ज

बिना जिग-जैग तकनीक के भट्ठा चलाने के आरोप में मालिक पर केस दर्ज

Sun, 28 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बिना जिग-जैग तकनीक के भट्ठा चलाने के आरोप में मालिक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बादली क्षेत्र में बिना अनुमति के और बिना जिग-जैग तकनीक के चलाए जा रहे ईंट भट्ठे के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक ने इसके खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बादली क्षेत्र में स्थित बीकेजे ईंट भट्ठे के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीकेजे ईंट भट्ठा संचालक को पहले भी बंद करने की चेतावनी दी गई थी लेकिन वह बार-बार चेतावनी के बाद भी ईंट भट्ठे को चला रहा था। इससे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा था।
विज्ञापन

एनजीटी की ओर से सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं कि एनसीआर में बिना जिग-जैग के भट्ठे नहीं चलेंगे। मगर फिर भी भट्ठा संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने का प्रशासन ने कदम उठाया है। इसी के तहत बादली के बीकेजे ईंट भट्ठे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर के अनुसार नगराधीश की अध्यक्षता में सभी भट्ठा मालिकों तथा जिला भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें भट्ठा संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि झज्जर जिला एनसीआर में होने के कारण जिले के ईंट भट्ठा मालिक जिग-जैग तकनीक या हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जो समय-सीमा के अनुसार दिशा निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुसार ही भट्ठा चला सकेेंगे। ईंट भट्ठा मालिक जिग-जैग तकनीक या हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड द्वारा अनुमोदित तकनीकी लगवाने उपरांत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा भट्ठा चलाने के लिए जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद ही ईंट भट्ठों के लाइसेंस नवीनीकरण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जाकर की कार्रवाई : उप निरीक्षक
इस पर खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक ने भट्ठे का निरीक्षण किया तो उक्त भट्ठा चलता मिला। इस दिशा में इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उप निरीक्षक ने बताया कि भट्ठे के गेड आयताकार दूसरी तरफ गोल पाया गया। भट्ठे पर कच्ची ईंटों की भराई एक तरफ जिग-जैग पद्धति से दूसरी तरफ ब्लाक में बिना जिग-जैग पद्धति से की गई। भट्ठे पर गेड व चिमनी के बीच में पंखा रखा हुआ है, लेकिन निरीक्षण के समय यह कार्य नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि मौके पर ही भट्ठा मालिक सतपाल निवासी गांव जाफरपुर दिल्ली के भी बयान दर्ज किए गए।

तकनीक का कार्य निर्माणाधीन : भट्ठा मालिक
भट्ठा मालिक ने कहा कि भट्ठे पर ड्राइड्रा का तकनीक का कार्य निर्माणाधीन है। कुशल मजदूर न होने की स्थिति में एक ब्लॉक में कच्ची ईंटे साधारण तरीके द्वारा भरकर जलाई का कार्य शुरू किया गया है। जबकि एक ब्लॉक के अतिरिक्त में भट्ठे में कच्ची ईंटों की भराई जिग-जैग तरीके से की गई है। पुलिस ने इस संबंध में दि हरियाणा कन्ट्रोल ऑफ ब्रिक्स सप्लाइज ऑर्डर,1972 व 6 दि ईस्ट पंजाब कंट्रोल ऑफ ब्रिक्स सप्लाइज के तहत भट्ठा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed