फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बाइकों की आमने-सामने की भिंड़त में दो की मौत, एक रेफर

बाइकों की आमने-सामने की भिंड़त में दो की मौत, एक रेफर

Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की आमने-सामने की भिंड़त में दो की मौत, एक रेफर
बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत, एक रेफर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बरसाना-कितलाना मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने वीरवार सुबह मृतकों का पोस्टमार्टम पीजीआई व दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ के इंदासर गांव निवासी विनोद पिछले कई सालों से झोझू खुर्द अपनी बुआ के घर रह रहा था। बुधवार को वह किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर कितलाना जाने के लिए झोझू खुर्द से निकला था। अभी वह छपार नहर के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। घटना में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार छपार निवासी सुखविंद्र व सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों की चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने के कुछ देर बाद सुखविंद्र ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुखविंद्र की मौत की सूचना मिलते ही दादरी सदर थाना पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। वीरवार सुबह विनोद का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में कराया गया जबकि सुखविंद्र का पोस्टमार्टम पीजीआई में कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों बाइकों के चालकों की घटना में मौत हुई है। दादरी सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जांच अधिकारी जगजीत कुमार, सदर पुलिस थाना
फोटो 29
सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed