{"_id":"597263194f1c1b18758b473b","slug":"171500668697-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के हौंसले बुलंद, दिनदहाडे़ फोन की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के हौंसले बुलंद, दिनदहाडे़ फोन की दुकान में चोरी
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
दिनदहाडे़ एक फोन की दुकान पर अज्ञात चोरों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। कोसली रोड स्थित सैनी ब्रॉदर्स क म्यूनिकेशन में चोराें ने शीशे का लॉक तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है। दुकान मालिक मुकेश सुबह करीब 11 बजे दुकान के शीशे का लॉक बंद करके अपनी मां को इलाज के लिए शहर के अस्पताल में लेकर गया था। जब वह वापस करीब तीन बजे दुकान में पहुंचा तो देखा कि चोर दुकान के शीशे का लॉक पेचकस से तोड़कर गल्ले से करीब 40 हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। इसकी सूचना सिटी पुलिस चौकी को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार व आस-पास के लोगों से जानकारी ली।
चोरों को नहीं पुलिस का डर
शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उनके मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। दिनदहाडे़ हुई यह घटना इस बात का प्रमाण है। हैरानी की बात तो ये है कि जहां पर चोरी की घटना हुई है। उससे महज 200 मीटर की दूरी पर ही शहर चौकी और सीआईए कार्यालय है।
जांच शुरू कर दी : राजेश
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शहर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार का कहना है कि चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित मुकेश से पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही शातिर चोर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
- सिटी चौकी से 200 मीटर की दूर दुकान से 40 हजार की नकदी चोरी