फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   श्यामसर तालाब का नप ने लगाया टेंडर, 22 को होगा ओपन

श्यामसर तालाब का नप ने लगाया टेंडर, 22 को होगा ओपन

Sun, 10 Mar 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
श्यामसर तालाब का नप ने लगाया टेंडर, 22 को होगा ओपन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
श्यामसर तालाब के जीर्णोद्धार के लिए नगर परिषद ने लंबे इंतजार के बाद टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। डीसी की तय समय सीमा के 20 दिन बाद ये टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर लगाने की पुष्टि चेयरमैन संजय छपारिया ने की है। टेंडर 22 मार्च को ओपन होगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 27 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत आएगी। टेंडर लेने वाली एजेंसी को काम पूरा करने के लिए दो साल का समय दिया जाएगा। अमर उजाला ने टेंडर लगाने में हो रही देरी पर गत 28 फरवरी के संस्करण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
सीएम मनोहर लाल ने सितंबर 2016 में आयोजित रैली में शहर के करीब 40 दशक पुराने श्यामसर तालाब की कायाकल्प कराने की घोषणा की थी। इसके बाद दो साल तक यह घोषणा ठंडे बस्ते में पड़ी रही। करीब एक साल पहले एक आर्किटैक्ट से तालाब की ड्राइंग और एस्टिमेट तैयार कराया गया था। इसके बाद मंजूरी के लिए फाइल हेड ऑफिस भेजी गई थी। करीब दो माह पहले ही सरकार ने इसे प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। उपायुक्त ने मासिक बैठक में तत्कालीन ईओ विजयपाल को प्रोजेक्ट पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। करीब 20 दिनों तक नगर परिषद ने उपायुक्त के आदेशों के बावजूद टेंडर आमंत्रित नहीं किया था। सूत्रों की मानें तो खबर प्रकाशित होने के बाद डीसी ने नप अधिकारियों से बातचीत की और तुरंत प्रभाव से टेंडर आमंत्रित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

श्यामसर तालाब के अलावा वार्ड-17 में स्वर्ण जयंती योजना के तहत बनने वाले पार्क का भी टेंडर आठ मार्च को नगर परिषद ने आमंत्रित कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 99 लाख रुपये की लागत आएगी। यह पार्क लोहारू रोड स्थित पीएनबी शाखा के पिछली तरफ खाली पड़ी नगर परिषद की दो एकड़ जमीन पर बनवाया जाएगा। इसके टेंडर भी 22 मार्च को ओपन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी की सैंपल रिपोर्ट आ चुकी पॉजिटिव
तालाब को पर्यटन स्थल का लुक देने के लिए पहले खाली करना पड़ेगा और इसके बाद सफाई की जाएगी। कुछ साल पहले समाजसेवी रिंपी फौगाट ने जब तालाब खाली कराया था तो एक माह का समय लगा था। नप ने डी-वॉटरिंग के लिए प्लान तैयार किया है। इसके तहत तालाब का पानी चिड़िया रोड पर तीन एकड़ जमीन पर टैंक बनाकर उसमें डाला जाना प्रस्तावित है। गत दिनों तालाब की मिट्टी की सैंपल रिपोर्ट भी आ चुकी है, जो पॉजिटिव है।


उपायुक्त अजय सिंह इस प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। नप एक्सईएन को उन्होंने गत दिनों ही इस संबंध में आदेश दिए थे। उपायुक्त का कहना है कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। यह बड़ा प्रोजेक्ट है और जल्द से जल्द इस पर काम शुरू कराने का प्रयास जिला प्रशासन कर रहा है।


वर्जन::
श्यामसर तालाब के जीर्णोद्घार और वार्ड-17 में बड़ा पार्क बनाने के टेंडर हमने लगा दिए हैं। ये 22 फरवरी को ओपन होंगे और इसके बाद अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। श्यामसर तालाब पर 2770 लाख और पार्क निर्माण पर 99 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। जल्द दोनों प्रोजेक्टों को पूरा कराने का नगर परिषद प्रयास करेगी।
संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed