{"_id":"5c817266bdec22141a4a075f","slug":"161551987302-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पिस्टल और छह कारतूस लिए दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार पिस्टल और छह कारतूस लिए दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। अपराध शाखा और स्पेशल शाखा की टीमों ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर दो अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को चार अवैध पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। सदर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। वीरवार सुबह पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार शाम स्पेशल स्टाफ प्रभारी निरीक्षक हितेंद्र दांगी को सूचना मिली थी कि चरखी गांव के अड्डे के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर संज्ञान लेकर हितेंद्र दांगी ने मुख्य सिपाही राज कपूर के नेतृत्व में एक टीम गठित की और चरखी अड्डे पर दबिश देने के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने वहां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर की दो देसी पिस्टल बरामद हुई। इनकी जांच करने पर पुलिस को पांच कारतूस भी मिले। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामधारी उर्फ धारे वासी गौरीपुर बताया। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध हथियार रखने के आरोप में दूसरी गिरफ्तारी पातुवास गांव के समीप की गई। अपराध शाखा प्रभारी दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर पातुवास गांव के समीप से गुजरने वाला है। दिलबाग सिंह ने मुख्य सिपाही सोमबीर के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इस टीम ने पातुवास गांव के समीप एक युवक की तलाशी ली तो उसकी दोनों जेब से 32 बोर की दो पिस्टल व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रविश वासी बापडोदा बताया। दोनों आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।