फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बीएसएनएल कर्मी के खाते से उड़ाए 91 हजार

बीएसएनएल कर्मी के खाते से उड़ाए 91 हजार

Sun, 04 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मी के खाते से उड़ाए 91 हजार

विज्ञापन
बहादुरगढ़। शातिरों ने भारतीय संचार निगम लिमिटेेड के कर्मचारी को बातों में उलझा कर कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 91 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित बीएसएनएल कर्मी को घटना का तीन दिन बाद तब पता चला जब वह एटीएम से रुपये निकालने गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता जगदीश बीएसएनएल में टीटी पद पर कार्यरत हैं। जगदीश का कहना है कि 28 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे वह दिल्ली-रोहतक रोड स्थित केनरा बैंक स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ से रुपये निकाले गया था। उस समय बूथ में तीन व्यक्ति पहले से मौजूद थे। जब वह एटीएम के भीतर गया तो दोनों बाहर निकल गए। रुपये निकालने लगा तो इसी दौरान दो व्यक्ति अंदर आ गए। कार्ड स्वैप किया लेकिन रुपये नहीं निकले। तभी दो युवक भीतर आए और बोले कि हम मदद करते हैं। उनमें से एक ने कार्ड ले लिया और पिन नंबर डालने को कहा। पिन नंबर फीड किया तो भी रुपये नहीं आए। वे बोले कि आपका कार्ड बंद हो चुका है, यह कहकर कार्ड देकर वे बाहर निकल गए।
विज्ञापन

वीरवार को जब वह ब्रांच में एटीएम कार्ड लेकर पहुंचा तो पता चला कि कार्ड बदला जा चुका है। बैंक कर्मियों ने उसे बताया कि 28 से 30 अक्तूबर तक उसके खाते से 91 हजार रुपये निकाले गए। बकौल जगदीश, वह कैंसर से ग्रस्त है। बीमारी की दवाओं के लिए उसे पैसों की जरूरत पड़ती है, लेकिन अब उसका खाता खाली हो गया है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। उधर, सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र ने कहा कि शिकायत के अधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज ली जाएगी। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed