फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाई की हत्या का बदला लेने को किया मर्डर

भाई की हत्या का बदला लेने को किया मर्डर

Fri, 05 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
भाई की हत्या का बदला लेने को किया मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। सिलानी केेेशो गांव में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वीरवार सुबह करीब 8 बजे ड्रेन नंबर आठ से शव बरामद किया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया गया है।
सिलानी केशो गांव निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे उसके भाई राकेश का हाईवे पर स्थित बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर की दुकान के आगे से अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उसके भाई को ट्रैक्टर पर डालकर ले गए। जिसके बाद उन्हें वीरवार को किसी ने बताया कि ड्रेन नंबर आठ में कोई शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर सुनील से उसकी शिनाख्त करवाई गई। जिसके बाद राकेश के शव को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बच सकती थी राकेश की जान
पुलिस जांच में सामने आया है कि जहां से मृतक राकेश का अपहरण किया गया है। उसके ठीक साथ में एक होटल व शराब का ठेका बना हुआ है। जिस समय आरोपियों के द्वारा मृतक का ट्रैक्टर पर अपहरण किया गया, उस समय वहां पर करीब आठ-दस लोग मौजूद थे। जिनके साथ आरोपियों का झगड़ा भी हुआ है। जिसके बावजूद किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को सूचित नहीं किया। वहीं सुबह होने पर ही मृतक के परिवार को अपहरण की घटना का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में हुआ था हत्यारोपी के भाई का मर्डर
सिलानी केशो के राकेश की हत्या के आरोपी जयभगवान के भाई का मर्डर 2016 में हुआ था। जिसका आरोप इस केस के शिकायतकर्ता सुनील पर लगा था। इस मामले में शिकायतकर्ता सुनील जमानत पर चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है इसी रंजिश के चलते राकेश की हत्या हुई है। गांव में चर्चा के अनुसार जयभगवान के भाई की हत्या भी इसी प्रकार पत्थरों से सिर में चोट मारकर की गई थी।

मैटीरियल सप्लायर के पास नौकरी करता था राकेश
राकेश गांव के ही नजदीक हाईवे पर स्थित बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर की दुकान पर नौकरी करता था। 35 वर्षीय राकेश के दो बच्चे हैं। इसी दुकान पर नौकरी कर वह अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। आरोपियों ने राकेश का इसी दुकान के आगे से मंगलवार रात दस बजे अपहरण किया था।


मृतक राकेश के भाई सुनील की शिकायत पर गांव के ही जयभगवान उर्फ मुन्नड़ सहित पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जयभगवान के भाई का 2016 में मर्डर हुआ था, जिसका आरोप इस केस के शिकायतकर्ता सुनील पर लगा था। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा।
- एएसआई राजेश, जांच अधिकारी, झज्जर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed