{"_id":"5b8d9bba42c792464c73f198","slug":"161536007098-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कुलासी में युवक के घर में घुसकर चलाई गोली, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव कुलासी में युवक के घर में घुसकर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कुलासी में घर में घुसकर चलाई गोली, बाल-बाल बचा युवक
बहादुरगढ़। गांव कुलासी में रविवार की रात दो युवकों ने एक युवक पर उसके घर आकर गोलियां चला दीं। इस जानलेवा हमले में युवक बाल-बाल बच गया। गोलियां नहीं लगी तो हमलावर युवक घर के भीतर घुस गए, पीड़ित युवक को छत से कूदकर जान बचानी पड़ी। वारदात से युवक के साथ परिवार दहशत में है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार की शाम तक हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया था।
तीन बार चलाई गोली
पुलिस को दी शिकायत में कुलासी के निवासी कृष्ण ने कहा है कि रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर के बाहर बाइक सवार दो युवक आए। इनमें एक गांव का निवासी जोंटू था। आते ही उन्होंने घर के बाहर आवाज लगानी शुरू कर दी। उस समय वह ऊपर बने चौबारे में था। आवाज सुनकर वह सीढ़ियों पर पहुंचा ही था कि जोंटू ने गेट के सामने से ही उस पर गोली चला दी। बचाव के कारण वह नीचे बैठ गया और गोली नहीं लगी। फिर दोनों युवकों ने धक्का मारकर गेट खोल दिया और वे सीढ़ियों के नजदीक आ गए। जब वह भागने लगा तो युवकों ने एक और फायर किया, गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। इसके बाद वह छत से पीछे कूद गया और अंधेरे में छिप गया। फिर जोंटू और उसका साथी चले गए। पांच मिनट बाद वे फिर से आए और सुरेंद्र के मकान के सामने गली में हवाई फायर करके चले गए।
307 के तहत केस दर्ज
उधर, सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर आरोपी जोंटू और उसके साथी के खिलाफ 307 के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम तक आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
डीजे से शुरू हुई रंजिश, एक की जा चुकी है जान
कृष्ण की माने तो करीब साढ़े तीन साल पहले गांव में डीजे पर नाचने को लेकर उसका गांव के निवासी जोंटू से विवाद हो गया था। इस दौरान जोंटू ने उसकी पिटाई कर दी थी। बाद में उसने अपने मित्र गांव के निवासी मनदीप के साथ मिलकर जोंटू की पिटाई कर दी। इस मामले ने गंभीर रूप ले लिया। फिर जोंटू के पिता संजू ने मंदीप की हत्या कर दी थी। उस दौरान जोंटू ने मुझसे कहा था कि अब तो तू बच गया फिर कभी मौका मिला तो छोड़ूंगा नहीं।
जल्द होगी गिरफ्तारी
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवकों को तलाश जा रहा है। इस मामले में शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।