फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कच्छाधारी चोर गिरोह ने दो घरों से चुराई नकदी और गहने, एक घर में बैठकर पिया दूध

कच्छाधारी चोर गिरोह ने दो घरों से चुराई नकदी और गहने, एक घर में बैठकर पिया दूध

Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कच्छाधारी चोर गिरोह ने दो घरों से चुराई नकदी और गहने, एक घर में बैठकर पिया दूध
कच्छाधारी चोर गिरोह ने दो घरों से चुराई नकदी और गहने, एक घर में बैठकर पिया दूध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। इमलोटा गांव में बुधवार रात को तीन घरों में कच्छाधारी चोर गिरोह ने जमकर आतंक मचाया। चोर दो मकानों से हजारों की नकदी व गहने चुराने ले गए। इस दौरान चोरों ने एक घर में चोरी करने के बाद फ्रिज में रखा दूध भी पी लिया। वहीं, तीसरे घर में वारदात के लिए घुसे गिरोह को महिला ने देख लिया और उसके शोर मचाने पर आरोपी घर का मेन गेट खोलकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद शोर-शराबा सुनने पर आस-पड़ोस के लोग भी बाहर आए तो जोगेंद्र व सतीश को भी उनके घर हुई चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही अचीना ताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश में पूरे गांव व बाहरी क्षेत्र में गश्त भी की लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। वीरवार सुबह पीड़ित मालिकों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इमलोटा गांव के तीनों मकानों में गिरोह रात करीब 12 से एक बजे के बीच घुसा। इस दौरान गिरोह ने गांव निवासी जोगेंद्र, सतीश व रामकुमार के मकान को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन


केस : 1- नकदी और गहने चुराए
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जोगेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी कविता व दो बच्चों सहित बैठक में सो रहा था। रात 12 बजे वह पानी पीने उठा तो सब कुछ ठीक था लेकिन करीब एक बजे उसकी पत्नी की आंख खुली तो दूसरे कमरे का गेट खुला हुआ था। शक होने पर उसने अंदर रखे सामान की जांच की तो वहां से एक जोड़ी सोने की बाली, एक अंगुठी व 11 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसके अलावा चोरों ने फ्रिज से दूध निकालकर पीया और केवल एक कप दूध छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस: 2- छह तोले सोना के गहने और 35 हजार की नकदी चुराई
चोर गिरोह सतीश के मकान में भी घुसा। सतीश ने बताया कि पशुओं की रखवाली के लिए वह प्लॉट में था जबकि उसकी पत्नी उर्मिला उसकी मां बूंदा देवी घर पर एक कमरे में सो रहे थे। चोर गिरोह दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ और दूसरे कमरे से 35 हजार की नकदी सहित करीब छह तोले सोने के गहनों सहित चांदी के गहने चुरा लिए। पीड़ित ने बताया कि चोर तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चांद-पतरी, एक जोड़ी बाली, छह जोड़ी चांदी की पाजेब व एक चांदी का हथफूल चोरी कर ले गए।


केस :3- मकान में दीवार फांदकर मारी एंट्री, महिला को देख भागे
ग्रामीण रामकुमार के मकान में भी कच्छाधारी चोर गिरोह चोरी के इरादे से घुसा। रामकुमार ने बताया कि वह प्लॉट में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहा था जबकि उसकी पत्नी सुंदर देवी व बेटी पूनम छत पर बने कमरे में सो रहे थे। उसने बताया कि नीचे के एक कमरे में उनके रिश्तेदार सो रहे थे। चोर गिरोह ने घर में दाखिल होने के बाद कमरे की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोर जब ऊपर गए तो उसकी पत्नी ने उन्हें देख लिया। सुंदर देवी ने बताया कि चोर केवल कच्छा पहने हुए था और उस देखकर नीचे भाग गया।

पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द से जल्द गिरोह को हम गिरफ्तार कर लेंगे। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है।
- जगराम, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed