फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पैदल चल रहे युवक के हाथ से कार से उतर युवक ने बैग छीना

पैदल चल रहे युवक के हाथ से कार से उतर युवक ने बैग छीना

Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पैदल चल रहे युवक के हाथ से कार से उतर युवक ने बैग छीना
पैदल चल रहे व्यक्ति से कार सवार युवक ने बैग छीना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
कार सवार युवक ने आसौदा-जसोर खेड़ी मार्ग पर पैदल अपने दोस्त के साथ घर जा रहे एक युवक से बैग छीन लिया। युवक ने इस संबंध में आसौदा चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के मोखरा निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि वह और उसका दोस्त देवेंद्र निवासी खेड़ी जसोर मंगलवार रात करीब 10 बजे खेड़ी जसोर से अपने घर जा रहे थे। कुछ दूर जाने पर पीछे से आई एक बिना नंबर की गाड़ी उससे आगे आकर रुक गई। उसके बाद जब वे कार के नजदीक से गुजरने लगे तो कार उतरे एक युवक ने उससे बैग छीन लिया और फरार हो गया। उसने पुलिस को बताया कि अज्ञात युवक कार को आसौदा की तरफ भगा ले गए। रमेश के मुताबिक बैग में उसका मोबाइल, कुछ जरूरी कागजात थे। उसने आसौदा चौकी पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने रमेश की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed