फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार

बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार
बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
मार्च माह में गांव दुल्हेड़ा में एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 22 मार्च की रात को गांव दुल्हेड़ा स्थित एक मकान में एक महिला लॉबी में सो रही थी। उसकी पुत्रवधू व उसके बच्चे ऊपर चौबारे में सो रहे थे। रात को एक लड़का जबरदस्ती उसके उनके मकान में घुस आया। लड़के ने तेजधार हथियार से महिला के हाथ पर चोट मारी और उसको चारपाई से बांध दिया। जबरदस्ती चाबियां लेकर मकान से आभूषण व नकदी चोरी कर ले गया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि एक षडयंत्र के तहत यह वारदात अंजाम दी गई। इस मामले में एक महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। महिला की गिरफ्तारी के बाद मामले का पर्दाफाश हो गया था। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी आशीष निवासी समस्तीपुर दिल्ली की लगातार तलाश की जा रही थी। एक गुप्ता सूचना के आधार पर उसे दिल्ली से काबू किया गया। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर कुछ आभूषणों और नकदी को बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed