फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घर से अपहरण कर महिला से की मारपीट, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के भी लगाए अरोप...

घर से अपहरण कर महिला से की मारपीट, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के भी लगाए अरोप...

Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
घर से अपहरण कर महिला से की मारपीट, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के भी लगाए अरोप...
अपहरण के बाद महिला को पीटा, कपड़े फाड़कर बस अड्डे पर उतारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर की एक कॉलोनी में रह रही महिला को जबरदस्ती कार में बैठाकर पिटाई करने, कपड़े फाड़कर बस अड्डे पर छोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी पर इससे पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप भी लगाए हैं। इस संबंध में पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। महिला पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह रोहतक रोड स्थित एक कॉलोनी में रहती है। बुधवार शाम एक परिचित घर आया और उससे मारपीट कर अपहरण कर लिया। पीड़िता ने बताया कि कमोद अड्डे के समीप भी उक्त शख्स ने उससे मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे कमोद अड्डे के समीप छोड़कर फरार हो गया। महिला ने उक्त युवक पर अप्रैल माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप भी लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मनोज को वीरवार देर सायं गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed