फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वाहनों का तेल चोरी करने के दो आरोपी काबू

वाहनों का तेल चोरी करने के दो आरोपी काबू

Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
वाहनों का तेल चोरी करने के दो आरोपी काबू
वाहनों से तेल चोरी करने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
होटल व ढाबों पर खड़े वाहनों का तेल चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों की पहचान निगाणा निवासी अमित व उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ निवासी नजीम अली के रूप में हुई है। बाढड़ा थाना पुलिस ने हुई निवासी पीड़ित वाहन मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों ने मोरवाला के समीप से भी एक वाहन का तेल चोरी करने की वारदात कबूल की है।

पुलिस को दी शिकायत में हुई निवासी कपूर सिंह ने बताया कि उसने अपना वाहन एक ढाबे पर खड़ा किया था। कुछ देर वहां रूकने के बाद जब वो चलने लगा तो वाहन स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद जब उसने तेल की टंकी जांची तो वह खाली मिली। कपूर सिंह ने बताया कि उसके वाहन के समीप खड़े दो अन्य वाहनों का तेल भी चोरी हुआ मिला। इसके बाद कपूर सिंह ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस को दी। प्रधान सिपाही प्रदीप कुमार ने अपनी टीम सहित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed