फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   थाने के साथ सटे एटीएम में महिला के साथ ठगी

थाने के साथ सटे एटीएम में महिला के साथ ठगी

Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
थाने के साथ सटे एटीएम में महिला के साथ ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
राजकीय रेलवे पुलिस थाने के साथ सटे एटीएम में एक महिला के साथ ठगी हो गई। शातिर व्यक्ति ने महिला को बातों में उलझाकर उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए।
महावीर पार्क निवासी मधुबाला का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 21 नवंबर को उसे अपने मायके रोहतक जाना था। शाम को करीब सवा पांच बजे वह स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन के पास स्थित जीआरपी थाने के साथ सटे एटीएम में रुपये निकालने चली गई। उसने रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले। एटीएम में एक व्यक्ति और मौजूद था। उसने मदद का आश्वासन दिया, मगर तब भी रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह ट्रेन पकड़कर रोहतक चली गई। तभी अज्ञात शख्स ने पीछे से रुपये निकाल लिए। चूंकि उसका मोबाइल घर पर ही था तो उसे पता नहीं चला। शुक्रवार को बहादुरगढ़ आकर शाम को जब उसने अपना मोबाइल देखा तो उस पर रुपये निकलने के मैसेज आए हुए थे।
विज्ञापन

मधुबाला के मुताबिक, वह करीब सवा पांच बजे ही एटीएम बूथ में थी। उसके बाद चली गई थी। जबकि 5 बजकर 31 मिनट पर 10 हजार रुपये निकले। इसके बाद 3 हजार रुपये और 200 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। इस तरह से उसके खाते से 13200 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति बूथ में उनसे पहले आई महिला से बातचीत कर रहा था। शायद उसने किसी और के साथ भी ठगी की हो। पुलिस मामले की जांच करे। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी एसआई राजेंद्र कुमार ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। रही बात एटीएम की तो वह कई दिन से खराब था। यदि उक्त महिला शिकायत देती है तो वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के साथ सटे एटीएम में महिला के साथ ठगी
शख्स ने बातों में उलझाकर महिला के खाते से उड़ाए 13200 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed