फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   युवक से मारपीट कर साढ़े 23 हजार की नकदी छीनी

युवक से मारपीट कर साढ़े 23 हजार की नकदी छीनी

Sat, 23 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
युवक से मारपीट कर साढ़े 23 हजार की नकदी छीनी
युवक से मारपीट कर साढ़े 23 हजार की नकदी छीनी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव कादमा में अज्ञात बाइक सवार युवक से मारपीट कर साढ़े 23 हजार की नकदी छीन ले गए। पीड़ित दादरी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। बाढड़ा पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी पीड़ित के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

अस्पताल में भर्ती गांव कादमा निवासी कबीर ने बताया कि वह गांव से अपने मामा के यहां 23 हजार पांच सौ रुपये देने पैदल जा रहा था। इस दौरान ढाणी के पास दो बाइक सवारों ने उसके साथ हाथापाई और मारपीट की। इसके बाद आरोपी युवक उसके पास मौजूद साढ़े 23 हजार की नकदी छीन कर फरार हो गए। युवक ने इस मामले की अपने परिजनों को जानकारी दी। उन्होेंने पीड़ित कबीर को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed