{"_id":"5d1a7d4f8ebc3e3cb4766df1","slug":"15620170817-jhjhar-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला व फायर करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जानलेवा हमला व फायर करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
झज्जर। पुलिस टीम ने निमाणा गांव में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दुलीना चौकी प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि पीड़ित दिनेश की शिकायत पर दर्ज मामले में गुप्त सूचना पर पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश उर्फ काले निवासी गांव निमाना जिला झज्जर के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि जानलेवा हमला करने के इस मामले में वांछित दो आरोपियों धर्मबीर उर्फ जोगा व शुक्रपाल उर्फ संजय निवासी गांव निमाना जिला झज्जर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी नरेश उर्फ काले ने प्राथमिक पूछताछ में जानलेवा हमला करने व फायर करने की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से जानलेवा हमला करने की उपरोक्त वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार देशी पिस्तौल को उसकी निशानदेही पर उसके घर से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।