फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विवाहिता से दुर्व्यवहार और मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विवाहिता से दुर्व्यवहार और मौत के मामले में पति गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2019 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से दुर्व्यवहार और मौत के मामले में पति गिरफ्तार
झज्जर। दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता से दुर्व्यवहार करने और उसकी मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के बूंदी गांव निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की प्रियंका की शादी फरवरी 2019 में फूल सिंह पुत्र रामेश्वर निवासी गांव खानपुर खुर्द जिला झज्जर के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग के लिए उसे कई बार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने मिलकर मारा है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी फूल सिंह निवासी गांव खानपुर खुर्द जिला झज्जर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed