फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रुपये मांगने पर की गई थी विनय की हत्या

रुपये मांगने पर की गई थी विनय की हत्या

Sat, 29 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
रुपये मांगने पर की गई थी विनय की हत्या
बहादुरगढ़। सटोरियों का लैपटॉप ऑपरेट करने वाले विनय सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने नजफगढ़ निवासी आशीष उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। विनय द्वारा अपने 40 हजार रुपये मांगने पर आशीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को बहादुरगढ़ के कसार बाईपास के पास चादर में लपेट कर फेंक दिया था। फिलहाल आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाएगी।
विज्ञापन


16 अप्रैल को मिला था शव
दरअसल, गत 16 अप्रैल की सुबह कसार बाईपास पर खेत में एक व्यक्ति का शव चद्दर में बंधा पाया गया था। व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। हाथ-पांव टूटे थे और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट थी। शव के नजदीक मिले मोबाइल से मृतक की पहचान विनय सोनी निवासी मोहाली पंजाब के रूप में हुई थी। उस दौरान मृतक के साले जितेंद्र ने पुलिस को बयान दिया था कि विनय का किसी के साथ रुपयों का लेनदेन था। उक्त लोगों ने ही विनय की हत्या की। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


नजफगढ़ से आरोपी गिरफ्तार
मृतक सोनी मूलत: पंजाब के मोहाली क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से वह दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रहता था। दिल्ली में वह सट्टेबाजों का लैपटॉप चलाता था। इसलिए पुलिस उक्त क्षेत्र के सटोरियों पर नजर बनाए हुई थी। अब इस संबंध में सीआईए-वन बहादुरगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष उर्फ सोनू निवासी जे ब्लॉक धर्मपुरा नजफगढ़ (दिल्ली) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से मिला आरोपियों का सुराग
आरोपी आशीष का भी द्वारका में फ्लैट है। विनय की आशीष से पहचान थी। आशीष को विनय के 40 हजार रुपये देने थे। इन रुपयों को लेकर विनय के साथ कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी की रंजिश में 15 अप्रैल की रात को आशीष ने द्वारका स्थित अपने फ्लैट में (जहां सट्टा का काम चलता था) अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से विनय की पिटाई की। इस मारपीट में विनय ने दम तोड़ दिया। शव को खुर्द बुर्द करने के मकसद से आशीष अपने कुछ साथियों के साथ गाड़ी में शव डालकर बहादुरगढ़ के कसार बाईपास पर लाया। यहां शव को चादर में लपेट कर खेत में फेंक दिया। हत्यारों से ये चूक हो गई कि वे विनय का मोबाइल शव के पास ही छोड़ गए, इसी मोबाइल ने पुलिस को हत्यारोपी तक पहुंचा दिया।


आरोपी चार दिन के रिमांड पर
अपराध जांच शाखा-1 के प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस रिमांड अवधि में अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed