फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली कर्मियों से हाथापाई मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मियों की हड़ताल, लोग रहे परेशान

बिजली कर्मियों से हाथापाई मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मियों की हड़ताल, लोग रहे परेशान

Sat, 22 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मियों से हाथापाई मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मियों की हड़ताल, लोग रहे परेशान
चरखी दादरी। गांव घिकाड़ा में आठ जून को बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से हाथापाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से निगम कर्मियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। शुक्रवार को दादरी सिटी डिविजन के कर्मचारी काम छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सोमवार तक गिरफ्तारी न होने पर जिले की सभी डिविजनों के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

आठ जून को घिकाड़ा गांव में बिजली निगम की टीम बिजली चोरी पकड़ने गई थी। टीम से हाथापाई करने के संबंध में सदर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया था लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। हड़ताल करने वाले कर्मियों ने बताया कि आज तक मारपीट करने का एक भी आरोपी पुलिस ने नहीं पकड़ा है। इससे पहले कर्मचारियों ने प्रशासन को आरोपियों को गिरफ्तारी करने के लिए 20 जून तक का समय दिया था। इस दौरान कोई भी कार्रवाई न होने पर धरना- प्रदर्शन व हड़ताल की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और इससे खफा होकर ही दादरी सिटी डिविजन के कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कि आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा फील्ड में बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम बिना पुलिस सुरक्षा के कार्रवाई करने नहीं जाएगी।
विज्ञापन


यह था मामला
गत आठ जून को बिजली निगम की पांच सदस्यीय टीम घिकाड़ा गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई थी। बिजली चोरी पकड़ में आने के बाद ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया था। इसमें एक कर्मचारी घायल हुआ था। वहीं, हमलावरों ने चारों कर्मचारियों से मोबाइल भी छीन लिए थे। बिजली चोरी के सबूत इन्हीं मोबाइल में थे। बाद में पुलिस ने घायल कर्मचारी के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। निगम कर्मियों का आरोप है कि उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस प्रशासन हर बार आश्वासन देकर टाल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर कार्यालय में काम रहा बाधित
बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से दिनभर उपभोक्ता इधर-उधर भटकते रहे। निगम कार्यालय में बिल ठीक करवाने सहित नए कनेक्शन की फाइल जमा करने सहित अन्य काम बाधित रह। निगम कार्यालय में रोजाना 400 से 500 लोग अपने-अपने कामों से आते हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों के एकाएक हड़ताल पर जाने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।


कोई बिल नहीं करवा पाया ठीक तो किसी की फाइल नहीं हुई जमा
- मेरे मीटर का बिल ज्यादा आया हुआ है। आज बिल को ठीक कराने आया था लेकिन कार्यालय पहुंचा तो पता चला की कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
राजेश
- मुझे बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करना था लेकिन कोई भी कर्मचारी कार्यालय में नहीं है। अब सोमवार को दोबारा चक्कर काटना पड़ेगा।
नवीन

कुछ दिन पहले निगम की टीम के साथ मारपीट हुई थी। आरोपियों पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही। इसके चलते निगम कर्मियों ने हड़ताल की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन से बातचीत की जाएगी। - कुलदीप दुहन, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed