{"_id":"5d0bd58f8ebc3e667f4c53d4","slug":"15610566401822-charkhidadri-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन लेने आई महिला से थैला समेत 22 हजार झटककर युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेंशन लेने आई महिला से थैला समेत 22 हजार झटककर युवक फरार
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर स्थित एक बैंक में पेंशन लेने आई मौड़ी निवासी एक महिला के हाथ से थैला छीनकर युवक फरार हो गया। थैले में 22 हजार रुपये की नकदी थी। महिला ने इसकी शिकायत बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी। इसके आधार पर सिटी पुलिस ने थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मौड़ी निवासी महिला जहरो देवी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह दादरी शहर के बैंक में पेंशन लेने आई थी। पेंशन की राशि उसने अपने थैले में डाल ली। महिला ने बताया कि उसे घिकाड़ा रोड स्थित एक अस्पताल में दवा लेने जाना था और वह बैंक से वहां के लिए निकल ली। जब वह घिकाड़ा रोड के समीप एक गली में पहुंची तो युवक उसके हाथ से थैली छीनकर मौके से फरार हो गया। उसने मदद के लिए गुहार लगाई तो वहां लोग एकत्र हो गए। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुका था। इसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।