{"_id":"5d0a852b8ebc3e29f21379d8","slug":"156097052519-charkhidadri-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। मौड़ी निवासी दो दोस्तों की बाइक को मंगलवार शाम एक वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में एक दोस्त की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक युवक का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में कराया गया है। सदर पुलिस ने घायल युवक के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस बयान में मौड़ी निवासी घायल युवक अनुज ने बताया कि वह बीए फाइनल वर्ष का छात्र है। मंगलवार को गांव निवासी अपने दोस्त अरविंद के साथ वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से मकड़ानी गया था। अनुज ने बताया कि बाइक उसका दोस्त अरविंद चला रहा था। घायल ने बताया कि अभी वे मौड़ी से थोड़ा आगे निकलकर मकड़ाना गांव के समीप पहुंचे थे कि इसी दौरान एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में वे दोनों सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। पुलिस बयान में घायल ने बताया कि हादसे के कुछ देर बाद ही अरविंद का चाचा वहां से गाड़ी लेकर गुजरा तो उसकी नजर उन पर पड़ी। इसके बाद उसने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया जबकि अनुज का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मंगलवार शाम आदमपुर चौकी पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अनुज के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मंगलवार रात ही केस दर्ज कर लिया था। वहीं, अरविंद का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया गया। हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अरविंद का शव परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।