फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो बाइक की टक्कर में वन विभाग के कर्मचारी की मौत

दो बाइक की टक्कर में वन विभाग के कर्मचारी की मौत

Fri, 07 Jun 2019 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में वन विभाग के कर्मचारी की मौत
बहादुरगढ़। नेशनल हाईवे 9 के जाखोदा बाईपास पर बुधवार रात को दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में वन विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में दूसरे बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मूलत: सोनीपत के नाहरी गांव निवासी 36 वर्षीय विकास पिछले कुछ समय से यहां के सैनिक नगर में रह रहा था। वह वन विभाग में कार्यरत था। फिलहाल उसकी ड्यूटी रोहतक में चल रही थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद देर शाम वह घर की ओर चल दिया। जब जाखोदा बाईपास के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वहां एक बाइक के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में विकास घायल हो गया। राहगीरों ने उसे संभाला और शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। वीरवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed