{"_id":"5cf6d6b1bdec22070264cd16","slug":"155968068412-bahadurgarh-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टकट पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शार्टकट पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शॉर्टकट के चक्कर में खुली ट्रैक पार कर रहे दो श्रमिक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रदीप निवासी बुलंदशहर यूपी व 19 वर्षीय अमन निवासी कासगंज यूपी के तौर पर हुई है। ये दोनों छोटूराम नगर में किराये पर रहते थे और एचएसआईआईडीसी स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार की रात ड्यूटी पूरी होने के बाद घर की ओर चल दिए। रात करीब साढ़े आठ बजे जब ये छोटूराम नगर के पास पहुंचे तो फाटक बंद थी। अमन व प्रदीप और अन्य दो युवक फाटक से कुछ दूरी पर खुली ट्रैक को पार करने लगे। इसी दौरान पैसेंजर गाड़ी आ गई। अन्य दो युवक तो किसी तरह से बच गए लेकिन अमन और प्रदीप ट्रेन की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को संभाला और ट्रामा सेंटर में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान प्रदीप ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस अस्पताल में पहुंची। मंगलवार को दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रदीप विवाहित तो अमन अविवाहित था। अमन एक माह पहले ही अपने गांव से बहादुरगढ़ आया था। मामले में पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
बढ़ाई जाएगी गश्त
रेलवे लाइनों के साथ बसे छोटूराम नगर के अधिकांश लोग बहादुरगढ़ की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। शाम को घर लौटते वक्त अक्सर से लोग शॉर्टकट के चक्कर में खुली ट्रैक पार करते हैं। इस वजह से हादसे हो जाते हैं। पहले भी कई लोग शॉर्टकट के चक्कर में अपनी जान गंवा चुके हैं। जीआरपी प्रभारी जयपाल ने बताया कि उक्त कॉलोनी में कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया जाता है। अब क्षेत्र में अब शाम के समय गश्त बढ़ाई जाएगी।