फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क हादसे में एक की मौत्, तीन पीजीआई रेफर

सड़क हादसे में एक की मौत्, तीन पीजीआई रेफर

Sun, 30 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत्, तीन पीजीआई रेफर

विज्ञापन
झज्जर। सिलाना गांव स्थित चाहर पेट्रोल पंप के पास टाटा एस गाड़ी के द्वारा ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी गई। टक्कर के चलते चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया तथा तीन लोगों की गंभीर हालत के चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मानसा गांव निवासी जसविंद्र व सिरसा जिले के रोड़ी गांव निवासी हरमन मानसा से गुजरात ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। सुबह करीब साढे 5 बजे जब वे रेवाड़ी रोड पर सिलाना गांव स्थित चाहर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे टाटा एस चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वे दोनों घायल हो गए तथा टाटा एस गाड़ी में सवार दो लोग भी घायल हो गए। सभी को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर टाटा एस सवार दोनों लोगों की पहचान रमन व गुलाब निवासी श्रीराम पार्क, नांगलोई दिल्ली के निवासी के तौर पर हुई। नांगलोई निवासी गुलाब को सामान्य अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं हरमन, जसविंद्र व रमन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे में एक की मौत हुई है तथा तीन लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है, जिनका उपचार चल रहा है। घायलों के बयान अभी दर्ज नहीं हो पाए हैं, बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलबीर, जांच अधिकारी, झज्जर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed