फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाइवा से टकराई बाइक, एक युवक की मौत दूसरा घायल

हाइवा से टकराई बाइक, एक युवक की मौत दूसरा घायल

Fri, 08 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
हाइवा से टकराई बाइक, एक युवक की मौत दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली रोड पर सेक्टर-9 बाईपास के नजदीक सड़क पर खड़े हाईवा से एक बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरा युवक अस्पताल में दाखिल है। घायल युवक ने उक्त हाईवा चालक पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आसौदा निवासी मनोज की टीकरी बार्डर पर सीसीटीवी की दुकान है। नई बस्ती निवासी करीब 19 वर्षीय कमल भी मनोज के साथ काम करता था। बुधवार को दोनों किसी काम के सिलसिले में सांपला गए थे। काम पूरा होने के बाद देर शाम वापस अपनी दुकान की ओर चल पड़े। बाइक कमल चला रहा था। जब वे सेक्टर-9 बाईपास मेट्रो यार्ड के नजदीक पहुंची तो वहां सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से एक हाईवा डंपर खड़ा था। उसके इंडीकेटर भी बंद थे। अंधेरा होने के चलते उनकी बाइक हाईवा से टकरा गई। हादसे में दोनों को काफी चोट आई। कमल की हालत अधिक गंभीर थी। हादसे के बाद हाईवा चालक एक बार तो वहां आया, लेकिन कुछ देर बाद भीड़ का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने दोनों को घायलावस्था में नजदीक स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने कमल को अधिक चोट लगने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर 9 चौकी से पुलिस कर्मी पीजीआई रोहतक पहुंचे और पोस्टमार्टम की कार्यवाई शुरू की। पुलिस ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों की है शहर में नो एंट्री
दरअसल, दिन के वक्त दिल्ली में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इसलिए बहादुरगढ़ की तरफ से जाने वाले वाहन सेक्टर-9 बाईपास के आसपास खड़े होते हैं। मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

वर्जन
उधर, सेक्टर-9 चौकी प्रभारी एएसआई अमित कुमार ने बताया कि घायल मनोज के बयान पर हाईवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही सड़क किनारे खड़ेे होने वाले भारी वाहनों पर भी अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed